Showing posts with label curry- dal. Show all posts
Showing posts with label curry- dal. Show all posts

मंगोड़ी कढी़ - how to make mangodi kadhi / pakoda kadhi/ tamatar kadhi recipe in hindi

मंगोड़ी  कढी़ - (how to make mangodi  kadhi recipe in hindi)

मंगोड़ी  कढी़ चपाती, पराठे , पूरी किसी के साथ भी खाई जा सकती है। मंगोड़ी  कढी़ को सभी बेहद पसंद करते है खास तोर पर जो लोग सहरो में रहते उन्हें मंगोड़ी  कढी़ बेहद पसंद होती है चलो फ्रेंड्स आज मंगोड़ी  कढी़ बनाई जाये। 



आवश्यक सामग्री - Ingredients for mangodi kadhi recipe

  • दही - 500 ग्राम 
  • हरी मिर्च - 2 बारीक़ कटी  हुई 
  • बेसन -  २ स्पुन 
  • घी  - 2-3 टेबल स्पून
  • हरा धनिया - 2-3 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
  • करी पत्ता - 6 -7 
  • हींग - 1 स्पून 
  • जीरा - ½ छोटी चम्मच
  •  मंगोड़ी - 1 /2  कटोरी 
 
  • धनिया पाउडर - 1 छोटी चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर - ¼ छोटी चम्मच
  • हल्दी पाउडर - ¼ छोटी चम्मच
  • अदरक - ½ छोटी चम्मच (पेस्ट)
  • नमक -   स्वादानुसार

विधि - How to make  mangodi  Kadi

  • सबसे पहले बर्तन में दही डाले। 
  • उसके बाद दही में नमक,लालमिर्च,धनिया पाउडर,हल्दी  डालकर रई की सहायता से ाची तरह फेट ले। 
  • उसके बाद गैस ऑन कीजिये। 
  • गैस ऑन करने के बाद कड़ाई में घी  डालिए  जब घी गरम हो  जाये तो उसमे जीरा व् करीपत्ता  डालिए.  
  • इसके बाद इसमें हींग डालिए। 
  • हींग डालने के बाद  इसमें मंगोड़ी डालिए मंगोड़ी को तब तक सेकिये जब तक वह हलकी ब्राउन न हो जाये. इसके बाद इसमें अदरक का पेस्ट ,हरी मिर्च  डालिए। 
  • इसके बाद पेस्ट को मध्यम आंच पर थोड़ी देर और सेकिये। 
  • अब इसमें दही का तैयार किया हुआ घोल डालिए। 
  • अब गैस फुल कर दीजिये जब कढ़ी में उबाल  आ जाये तब गैस कम  कर दीजिये .
  • ३-४ मिनट के बाद गैस बंद कर दीजिये। 
  • गरमा गरम मंगोड़ी कढ़ी तैयार है इसे अलग किसी बर्तन में निकाल  लीजिए।  
  • निकालने  के बाद इस पर हरा धनिया  डालिए। 
सलाह -------मंगोड़ी को आप चाहे तो जिस साइज में वह ह उस साइज में भी सेक सकते है 
                       या फिर उसके छोटे छोटे टुकड़े भी कर सकते  है। 
                  दही का घोल न तो जयादा पतला न ही जयादा गाड़ा होना   चाहिए। 

मिक्स दाल-HOW TO MAKE MIX DAL RECIPE IN HINDI

मिक्स  दाल (how to make mix  dal recipe in hindi)

मिक्स  दाल कभी भी बनाई जा सकती है  जब भी कुच्छ हल्का फुल्का खाने का मन हो। मिक्स  दाल पौस्टिक होने के साथ साथ सवादिस्ट भी होती है चलो आज मिक्स  दाल बनाई जाये। 




read curry-dal recipe in hindi




आवश्यक सामग्री - Ingredients for mix dal  recipe

  • मूंगदाल  - 1  कटोरी 
  • चना दाल - 1 /2 कटोरी 
  • मूंग झिल्का की दाल - 1 /2 कटोरी 
  • घी - 2 टेबल स्पून
  • हरा धनिया - 2 स्पून (बारीक कटा हुआ)
  • जीरा - ½ चम्मच
  • हींग - 1 /2  स्पून 
  • करी पत्ता - 4 -5 
  • लाल मिर्च पाउडर - 1/2  स्पून 
  • हल्दी - ¼ छोटी चम्मच
  • नमक -  स्वादानुसार
  • लौंग - 4 -5 

विधि - How to make  mix  dal 

  • सबसे पहले दालों को धोकर किसी बर्तन में डाल लीजिए। 

  • उसके बाद तीनो दालों को   2 कप पानी डालकर  30  मिनट तक भिगो के रख दीजिये। 

  • भीगने के बाद दाल को पानी समेत कुकर में डाल  दीजिये। 



  • उसके बाद कुकर में हल्दी , नमक डालकर अछे से मिलाये। 

  • उसके  बाद कुकर ढकन लगाकर बंद कर दीजिये।  

  • इसके बाद गैस ऑन कर दीजिये और मध्यम गैस पर कुकर को रख दे 

  •  जब 3 सीटी आ जाये तब गैस बंद कर दीजिये। 

  • 15 मिनट बाद जब कुकर ठंडा हो जाये तो उसे खोल ले। 

  • फिर रई  की सहायता से  दाल को अछि तरह से  फेट ले। 

  • उसके बाद दाल को किसी अलग बर्तन में निकल ले। 

झोक  लगाने की विधि --

  • सबसे पहले गैस ऑन कीजिये। 
  • गैस ऑन करने के बाद छोटी पायली में घी डालकर गैस पर रख दीजिये। 
  • जब घी गरम हो जाये तो उसमे करीपत्ता ,जीरा , हींग,लालमिर्च  डाल  दीजिये। 
  • अब इस झोक  को बनाई हुई  मिक्स दाल में डाल  दीजिये। 
  • इसके बाद मिक्स  दाल में हरा धनिया , लौंग डाल  दीजिये। 
गरमा गरम मिक्स दाल तैयार है  इसे चपाती , पराठे ,पूरी ,चावल किसी के साथ भी खाया  जा सकता हैा 

पकोड़ा कढ़ी-HOW TO MAKE PAKODA KADHI RECIPE IN HINDI

पकोड़ा कढ़ी (how to make pkoda kadhi recipe in hindi)
जब कभी सब्जियां खाने का मन न हो तो पकोड़ा कढ़ी बनाई जा सकती है यह उत्तर भारत में प्रमुख है  इसे चपाती ,नान ,पूरी किसी के साथ भी खा सकते है इसे बनाना बेहद आसान है  चलो फ्रेंड्स आज पकोड़ा कढ़ी बनाई जाये। 

आवश्यक सामग्री - Ingredients for  Pakoda Kadi

पकोड़ा के लिए -

  1. बेसन - 1 कप 
  2. नमक - सवादनुसार 
  3. लालमिर्च - 1 स्पून 
  4. तेल - पकोड़ा तलने  के लिए 
  5. हरा धनियाँ — एक टेबल स्पून ( बारीक कटा हुआ ).
कढ़ी के लिए -
  1. दही - 500 ग्राम 
  2. बेसन - २ स्पून 
  3. नमक - सवादनुसार 
  4. लालमिर्च - 1 स्पून 
  5. हरा धनियाँ — एक टेबल स्पून ( बारीक कटा हुआ ).
  6. हल्दी - १/४ स्पून 
  7. राइ  - 1/2  स्पून 
  8. हींग - 1/2  स्पून 
  9. घी - 2 स्पून 
read  tamato kadhi recipe in hindi

टमाटर कढी़ - (how to makeTomato kadhi recipe in hindi)

टमाटर कढी़ - (how to makeTomato kadhi recipe in hindi)

बेसन के साथ टमाटर मिलाकर बनाई   टमाटर की कढी  चपाती या चावल किसी के भी साथ खाई  जा सकती है. जब भी सब्जियां खाने का  का मन न हो तो टमाटर की कढी  बनाई जा सकती है। चलो आज टमाटर की 

कढी़ बनाई जाये। 


आवश्यक सामग्री - Ingredients for Tomato kadhi recipe

  • टमाटर - 5 
  • हरी मिर्च - 2 बारीक़ कटी  हुई 
  • बेसन -  ४०० ग्राम 
  • तेल - 2-3 टेबल स्पून
  • हरा धनिया - 2-3 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
  • करी पत्ता - 10-12
  • हींग - 1 -2 पिंच
  • जीरा - ½ छोटी चम्मच
  •  पयाज - 2  बारीक़ कटी हुई 
  • राइ - ¼ छोटी चम्मच
  • धनिया पाउडर - 1 छोटी चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर - ¼ छोटी चम्मच
  • हल्दी पाउडर - ¼ छोटी चम्मच
  • अदरक - ½ छोटी चम्मच (पेस्ट)
  • नमक -   स्वादानुसार

विधि - how to make Tamatar ki kadhi

टमाटरों को अच्छी तरह धोकर ले लीजिए, मिक्सर जार में टमाटर  को बड़े बड़े टुकडों में काट कर डाल दीजिए और इनका बारीक पेस्ट तैयार कर लीजिए.
पैन को गरम कीजिए, 2 टेबल स्पून तेल डाल दीजिए और तेल को गरम होने दीजिए. तेल के गरम होने पर इसमें जीरा,  राइ के दाने और हींग डाल कर हल्का सा भून लीजिए, धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर, आधा छोटी चम्मच अदरक का पेस्ट और करी पत्ता डालकर भूनें अब टमाटर का  पेस्ट डाल कर मसाले को मिला दीजिए.  हरीमिर्च और  पयाज डाल  दीजिये व  ाची तरह मिला दीजिये। 
बेसन को प्याले में निकाल लीजिए इसमें थोडा़ सा पानी डालकर गुठलियां समाप्त हो जाने तक घोल तैयार कर लीजिए. अब इस घोल में 1 कप पानी डाल कर मिला दीजिए और बेसन के घोल को मसाले में डाल दीजिए. डेढ़ कप पानी और डाल दीजिए  . 
कढी़ में उबाल आने तक पकाएं. कढी़ में उबाल आने पर गैस को धीमा कर दीजिए और कढ़ी में नमक और थोडी़ सी लाल मिर्च पाउडर डाल कर मिला दीजिए.और कढी़ को धीमी आंच पर 15  मिनिट तक पकने दीजिए. कढी़ को बीच बीच में चलाते अवश्य रहें.
कढी़ बनकर तैयार है, कढी़ में थोडा़ सा हरा धनिया डाल कर मिला दीजिए. गैस बंद कर दीजिए और कढी़ को प्याले में निकाल लीजिए.
कढी़ में अलग से तड़का लगाने के लिए, छोटी कढ़ाई में 1 छोटी चम्मच तेल डाल कर गरम कीजिये, गरम तेल में थोड़ा सा जीरा डालिये, गैस धीमी रखें. इस तेल में 1 हरी मिर्च दो भाग लम्बाई में काटी हुई डाल दीजिए और 3-4 करी पत्ते डाल दीजिए हल्का सा भून लीजिए. गैस बंद कर दीजिए अब इसमें बचा कर रखी हुई लाल मिर्च डाल कर मिला दीजिए. इस तड़के को कढ़ी के ऊपर डालकर हल्का सा मिला दीजिए और हरे धनिये से सजाइये. गरमा गरम टमाटर कढ़ी को आप चावल, चपाती या परांठे किसी के भी साथ परोसिये एवं खाइये।

Contact us

Name

Email *

Message *